COVID 19 AWARENESS PROGRAM

Natural       Natural        Natural        Natural        Natural        Natural        Natural        Natural        Natural        Natural        Natural





MOTIVATIONAL VIDEOS FOR STUDENTS BY SANDEEP MAHESWARI

Natural  Natural  Natural  Natural

मनोदर्पण

मनोदर्पण 

कोविड-19 (कोरोना) महामारी के चलते सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए घर पर ही रहने को मजबूर स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखनें एवं छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के उद्देश्य से भारत सरकार के आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मनोदर्पण अभियान की शुरुआत की गयी है। केंद्रीय मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शुरु किये गये मनोदर्पण अभियान को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज 22 जुलाई 2020 ऑनलाइन लांच किया। साथ ही, मनोदर्पण अभियान के अंतर्गत टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 844844032 लांच किया गया, जिस पर देश भर के छात्र सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच फोन करके से अधिक 500 काउंसलर्स से मदद ले सकते हैं। 

 

 

 

क्या है मनोदर्पण अभियान?

मनोदर्पण अभियान एक आईटी एवं टेली काउंसलिंग इनिशिएटिव है, जिसके बारे में केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शुरु किये जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 मई को की गयी थी। मनोदर्पण अभियान के माध्यम से 3.75 करोड़ उच्च शिक्षा के छात्रों, 6.3 करोड़ 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों और विद्यालयी शिक्षा के छात्रों के मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ, सोशल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ को बनाये रखने के लिए जानकारियां एवं प्रशिक्षित काउंसलर्स के जरिए नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मनोदर्पण अभियान के अंतर्गत बाद में लाइव चैट और वेबीनार जल्द ही शुरु किया जाएगा। साथ ही, मनोदर्पण अभियान के तहत लाइफ स्किल्स को स्कूलों एवं कॉलेजों के माध्यम से जोड़ा जाएगा और इन लाइफ स्किल्स में छात्रों की पर्फार्मेंस को उनके स्कोर कार्ड में भी जोड़ा जाएगा।



 

📢 Manodarpan Website:

http://manodarpan.mhrd.gov.in/


📢 Manodarpan YouTube Channel

https://www.youtube.com/channel/UCM3GXAL8SFvJyjaTxPuvq8g


📢 Manodarpan Telecounseling Number

844844032 (8 am. to 8 pm.)


No comments:

Post a Comment